हॉकी अंपायर वीरेंद्र सिंह का कोविड से निधन

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी के अंपायर्स मैनेजर वीरेंद्र सिंह का कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण निधन हो गया है। वह 47 साल के थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को अंतिम सांस ली। वीरेंद्र ने अंपायरों के मैनेजर के रूप में कई अखिल भारतीय टूर्नामेंट और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।लाइव हिन्दुस्तान के अनुसार उनका काम मैचों के लिए सर्वश्रेष्ठ अंपायरों का चयन करना था। इसके अलावा वह रेलवे में कार्यरत थे। हॉकी इंडिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, 'हम वीरेंद्र सिंह के असामयिक निधन से बेहद दुखी हैं। मैचों से जुड़े काम के अलावा वह अंपायर और तकनीकी अधिकारियों से जुड़े हॉकी इंडिया के कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल थे।'