PBKS vs MI : पंजाब किंग्स की मुंबई इंडियंस पर बड़ी जीत, 9 विकेट से हराया

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का 17वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 132 रन का लक्ष्य रखा। जिसे पंजाब की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच में पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी के लिए आई मुंबई की टीम की शुरूआत खराब रही और टीम को 7 रन पर पहला झटका लगा। दीपक हुड्डा ने क्विंटन डिकॉक ने 3 पर मोईसिस हैनरिक्स की गेंद पर कैच आउट करवाया। मुंबई की टीम ने पावरप्ले में मात्र 21 रन ही बना सकी। पावरप्ले के खत्म होते ही ईशान किशन के रूप में मुंबई की टीम को दूसरा झटका लगा। ईशान किशन को रवि बिश्नोई ने आउट किया। ईशान किशन ने 17 गेंदों पर 6 रन बनाए। लेकिन इसको बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ टीम की पारी को गति दी और रन बटोरने शुरू किए। सूर्यकुमार यादव ने भी कप्तान रोहित का अच्छा साथ दिया। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच धीमी पिच पर अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी को रवि बिश्नोई ने सूर्यकुमार यादव को आउट करके तोड़ा। सुर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। अर्धशतक बनाकर खेल रोहित शर्मा को मोहम्मद शमी ने 63 रन पर आउट कर मुंबई की टीम को चौथा झटका दिया। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर अर्शदीप की गेंद पर दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठे। मुंबई को छठा विकेट क्रुणाल पांड्या के रूप में गिरा। क्रुणाल पांड्या की पारी 3 रन पर निकोल्स पूरन के शानदार कैच ने खत्म किया। पोलार्ड की अंत में 12 गेंदों पर 16 रन की पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवरों में 131 रन बनाने में कामयाब हो गई। लक्ष्य का पीछा करने आई पंजाब की टीम को दोनों सलामी बल्लेबाजों केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने चेन्नई की धीमी पिच पर तेजी से रन बटोरने शुरू किए। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले के फायदा उठाया और मुंबई के गेंदबाजों की धुनाई की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी को राहुल चाहर मयंक अग्रवाल को 25 रन पर आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद गेल और केएल राहुल की जोड़ी ने मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाते हुए मैच को 17.4 ओवर में 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच में केएल राहुल ने 52 गेंदों पर 60 रन बनाए जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं गेल ने 35 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। गेल ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। पंजाब केसरी से साभार