हॉकी इंडिया के पैनल में 126 नए अंपायर शामिल

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने अपने पैनल में 126 नए अंपायर और तकनीकी अधिकारी शामिल किए हैं, जो सब जूनियर और जूनियर वर्गों में होने वाले घरेलू टूर्नामेंटों में अपनी सेवाएं देने के पात्र होंगे। अंपायर और तकनीकी अधिकारियों(जजों) का चयन ​सितंबर 2020 से इस साल मार्च तक दो चरण की ऑनलाइन कार्यशालाओं के बाद किया गया। इस लिस्ट में कुल 60 जज(21 महिला और 39 पुरुष) तथा 66 अंपायर(16 महिला और 50 पुरुष) जोड़े गए हैं।चयनित उम्मीद्वार हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त सब जूनियर और जूनियर वर्ग के टूर्नामेंटों के लिए नियुक्ति के पात्र बन गए हैं।उनके पास एशियाई हॉकी महासंघ की वर्तमान ऑनलाइन शिक्षा कार्यशाला में हिस्सा लेने का मौका भी होगा। इन 126 उम्मीद्वारों का चयन उन 227 प्रतिभागियों में से किया गया, जिन्हें हॉकी इंडिया ने शुरुआती लिस्ट में चुना था।साभार लाइव हिंदुस्तान