अर्जुन पुरस्कार 2021: खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों से आवेदन मांगे

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने देश के शीर्ष खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद अवार्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ये पुरस्कार देश के राष्ट्रपति हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में प्रदान करते हैं। इन पुरस्कारों के लिए नामांकन/आवेदन मंगाने वाली अधिसूचना खेल मंत्रालय, भारतीय ओलम्पिक संघ, भारतीय खेल प्राधिकरण, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों, स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड, राज्य और केंद्र शासित सरकारों की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तारीख 21 जून शाम पांच बजे तक है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।